Lucknow Triple Murder: डीजीपी राजीव कृष्णा शुक्रवार को ब्राह्मणी टोला पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

NOI डेस्क, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में 26 अक्टूबर को कार पार्किंग और चबूतरे के विवाद में तिहरे हत्याकांड से पीड़ित परिवार से मिलने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा तिवारी से मिलने के बाद उनको उचित न्याय का आश्वासन दिया।

डीजीपी राजीव कृष्णा शुक्रवार को ब्राह्मणी टोला पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा तिवारी को उन्होंने उचित न्याय का आश्वासन दिया। डीजीपी ने कहा कि इस केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी और आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने परिवार को पूरी सुरक्षा का भरोसा भी दिया। ऊषा तिवारी ने राजेश शुक्ला उर्फ तुन्नू और उसके चचेरे भाई रविंद्र शुक्ला के एनकाउंटर के साथ ही मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला को फांसी देने की मांग की।

सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी और आरएसएस के जिला कार्यवाह रहे शिवाजी तिवारी (62 वर्ष), लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और शिवाजी तिवारी के पुत्र सुयश तिवारी (30 वर्ष) की 26 अक्टूबर को कार पार्किंग और चबूतरे के विवाद में ऋषभ शुक्ला ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिजली के सामान के कारोबारी सुयश तिवारी का पांच दिसंबर को विवाह होना था। आरोप है कि शिवाजी तिवारी ने पिता ने जिस परिवार (ऋषभ शुक्ला आदि) को वर्षों पहले पनाह दी गई थी, उसी से उनका पुराना विवाद चल रहा था।

मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में कई अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जिनमें से राजेश शुक्ला और दिव्या नामक आरोपी अभी फरार हैं और उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, आरोपियों पर एनएसए (NSA) लगाने, परिवार को आजीवन सुरक्षा देने और बच्ची की शिक्षा का खर्च सरकार द्वारा उठाने का भरोसा दिया। इसके अलावा लापरवाही के चलते स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई/निलंबन की गाज गिरी है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement