खराब मौसम के कारण वाराणसी और काठमांडू जा रहे चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो, हिमालय एयरलाइंस और फ्लाईदुबई के विमान शामिल थे, जो सोमवार सुबह लखनऊ में उतरे।

NOI  संवाददाता , लखनऊ। वाराणसी और काठमांडू जा रहे चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें चीन का भी एक विमान शामिल है। इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 6558 बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा था।

यह विमान सोमवार सुबह 7:20 बजे लखनऊ उतरा। इसी तरह इंडिगो एयरलाइन का दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान 6ई 6246 सुबह 07:05 बजे, हिमालय एयरलाइंस का चीन के हांगझोऊ से काठमांडू जा रहा विमान संख्या एच 9226 सुबह 07:40 बजे और फ्लाईदुबई का दुबई से काठमांडू जा रहा विमाव एफजेड8399 लखनऊ उतरा है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement