प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने दिल्ली की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली को 2027 के बदलाव की नींव बताया। उन्होंने यूपी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसैलाब लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति जनता की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

NOI  ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में वर्ष 2027 के बदलाव की नींव पड़ चुकी है। उन्होंने रैली में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके उत्साह और एकजुटता ने प्रदेश में बदलाव की मजबूत नींव रखी है।

प्रदेश के प्रत्येक जिले, कस्बे और गांव से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने निजी संसाधनों से दिल्ली पहुंचे। रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

राहुल गांधी के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। अब कांग्रेसजन रैली के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement