नई दिल्ली, NOI: हर एक कामगार व्यक्ति के मन में यह विचार जरूर आता है कि बुढ़ापे में अपने खर्चे को कैसे मैनेज कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा का लाभ मिलता है, जिससे कि बुढ़ापे के वक्त भी उनके खर्चे सही से मैनेज हो सकें। लेकिन असंगठित क्षेत्र के कामगर लोगों के पास ऐसी किसी भी तरह की सुविधा नहीं होती है। असंगठित क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से और साथ ही उनको पेंशन सुविधा का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए असंगठित क्षेत्र के कामगार लोगों को भी पेंशन हासिल हो सकेगी और उनके खर्च को मैनेज करने में भी सुविधा होगी।

क्या है यह योजना

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रो के कर्मचारियों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। 1 फरवरी 2019 को अंतरिम बजट के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस योजना की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्रो के कामगार श्रमिक जैसे ड्राइवर ,रिक्शा चालक ,मोची ,दर्जी, मजदूर ,घरो में काम करने वाले नौकर ,ईट भट्टा कर्मकार आदि जिनकी मासिक आय 15000 रूपये या उससे कम की है वह इस योजना का लाभ उठा सकते है।

यह योजना 15 फरवरी 2019 को लागू की गई थी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 60 साल की आयु के बाद हर महीने 3000 रूपये की पेंशन धनराशि दी जाएगी। 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के लोग इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी ,कर्मचारी भविष्य निधि(EPF),नेशनल पेंशन स्किम (NPS)तथा राज्य कर्मचारी बीमा निगम(ESIC) के सदस्य नहीं उठा सकते है। साथ ही इस योजना में अप्लाई करने वाले को आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

कितना करना होगा निवेश

इस योजना के तहत आपको हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये तक निवेश करना होगा। अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको हर महीने 55 रुपये निवेश करना होगा और यदि आप 40 साल के हैं तो आपको 200 रुपये का प्रीमियम हर महीने देना होगा। इस योजना में आवेदन कराने के लिए आपको अपने नज़दीकी जनसेवा केंद्र अथवा डिजिटल सेवा केंद्र में जाना होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बैंक खाता पासबुक और आधार कार्ड भी साथ लेकर जाना होगा।

इस योजना में निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपये की मासिक पेंशन का लाभ हासिल होगा।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement