भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

NOI  डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर देश के दक्षिणी और तटीय राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा पर अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस चक्रवाती तूफान का सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश पर पड़ता नहीं दिख रहा है, जिससे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

कैसा रहेगा पूर्वी यूपी का मौसम

2 से 8 नवंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तर-पश्चिम भारत में बने 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस'और क्षेत्रीय मौसम प्रणालियों का असर केवल उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित है। हालाँकि रात के तापमान में गिरावट होगी और सर्दी का अहसास होगा।

ऐसा रहेगा पश्चिमी यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले 7 दिनों तर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी जिलों में भी सुबह-शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होगा। कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाए रहने की भी आशंका है।

किसानों को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है, जिससे राज्य के किसानों और आम नागरिकों को चक्रवाती गतिविधियों से राहत मिलेगी। कृषि गतिविधियों और रबी फसलों की तैयारी के लिए यह मौसम अनुकूल बना रहेगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement