यूपी बोर्ड ने दिया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विवरण सुधारने का मौका, 12 तक पोर्टल रहेगा सक्रिय
UP Board Exam Update 2027: बोर्ड ने विद्यार्थियों को फार्म में भरे विवरण सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए सोमवार यानी दो नवंबर से ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय किया गया है।
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित करने के बाद प्रैक्टिल परीक्षा की तारीखें भी तय कर ही हैं। अब बोर्ड ने विद्यार्थियों को फार्म में भरे विवरण सुधारने का मौका दिया है। इसके लिए सोमवार यानी दो नवंबर से ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय किया गया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का फार्म भरने वाले विद्यार्थियों ने अगर हाई स्कूल या इंटरमीडिएट के अपने विवरण दर्ज करने में गलती कर दी है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। बोर्ड उनको सुधार को मौका दे रहा है और इसकी प्रक्रिया सोमवार दो नवंबर से शुरु कर दी गई है।
वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को फार्म में विवरण सुधारने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपना नाम, माता-पिता के नाम, विषय, वर्ग और फोटो में सुधार कर देते हैं। इसके साथ ही जेंडर, जाति, माध्यम और हाईस्कूल अनुक्रमांक भी संशोधित कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल 12 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। स्कूलों के प्रधानाचार्य वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर संशोधन कराएंगे। जन्मतिथि और पूर्ण नाम में सुधार ऑफलाइन माध्यम से होगा। ऑफलाइन संशोधन के आवेदन 16 नवंबर तक जमा होंगे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!