लखनऊ मेट्रो के चारबाग-वसंतकुंज कॉरिडोर के लिए जल्द शुरु होगी सुरंगों की खोदाई, विदेश से आएंगी 3 TBM मशीनें
लखनऊ मेट्रो के चारबाग-वसंतकुंज ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन का काम 20 नवंबर के बाद शुरू होगा, जिसके लिए विदेश से तीन टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) लखनऊ पहुंचेंगी।
NOI संवाददाता, लखनऊ। चारबाग से वसंतकुंज तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन का काम 20 नवंबर के बाद शुरू हो जाएगा। चयनित कंपनी सात किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन के लिए एक साथ तीन स्थानों से खोदाई शुरू करेगी। इसके लिए तीन टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम) भी दो सप्ताह के भीतर लखनऊ पहुंच जाएंगी। इन टीबीएम को विदेश से मंगाया गया है।
यूपीएमआरसी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के कुल 11.12 किलोमीटर लंबे सेक्शन को दो चरणों में तैयार करेगा। इसके तहत 4.6 किलोमीटर के एलिवेटेड और 6.52 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन के लिए अलग-अलग कंपनियों को टेंडर दिए गए हैं। दोनों कार्य एक साथ शुरू होंगे। जिससे तय 36 माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। भूमिगत सेक्शन पर सात और एलिवेटेड सेक्शन पर पांच स्टेशन होंगे।
चारबाग मेट्रो स्टेशन से चौक मेट्रो स्टेशन तक लगभग 6.52 किमी लंबे भूमिगत सेक्शन के लिए पिछले माह ही यूपीएमआरसी ने 1,632 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए एफकांस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को चयनित किया है। भूमिगत सेक्शन के लिए चारबाग, लखनऊ सिटी स्टेशन के पास और चौक में एक साथ टीबीएम को उतारा जाएगा।
टीबीएम के लिए पिट बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। अमीनाबाद, पांडेयगंज और चौक सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां से मेट्रो को लेकर सबसे अधिक सावधानी बरतनी होगी।
इस कॉरिडोर का पांडेयगंज देश का पहला मेट्रो स्टेशन होगा जहां प्लेटफॉर्म डबल स्टोरी का होगा। यहां मेट्रो ऊपर-नीचे आएंगी। यह देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन भी होगा। अब तक यह रिकॉर्ड हावड़ा मेट्रो स्टेशन के नाम दर्ज है। जिस स्थान पर पांडेयगंज स्टेशन बनेगा उसके एक छोर पर नाला और दूसरी तरफ रेल लाइन है। ऐसे में स्टेशन 35 से 38 मीटर नीचे बनाया जाएगा। पांडेयगंज पांच मंजिला स्टेशन होगा।
ऐसे बनेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
5,801 करोड़ रुपये होगी कॉरिडोर की अनुमानित लागत
11.12 किलोमीटर होगी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई
4.6 किलोमीटर होगा एलिवेटेड सेक्शन
6.52 किलोमीटर का होगा भूमिगत सेक्शन
5 एलिवेटेड स्टेशनों का 453 करोड़ का टेंडर जून में चयनित कंपनी को आवंटित
7 भूमिगत स्टेशन के सिविल कार्य का 1632 करोड़ रुपये का टेंडर भी आवंटित
90 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम होगी गति
2030 में पूरा हो जाएगा यह कॉरिडोर
ऐसे बढ़ते जाएंगे यात्री
वर्ष - यात्री प्रतिदिन
2030- 321958
2041 - 420140
2051 - 446729
2055 - 448519
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!