.खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। 

NOI  संवाददादा, लखनऊ। पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 653 को सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।

रात करीब 02:45 बजे पटना में मौसम बिगड़ा। इसके बाद विमान के पायलट अमित शर्मा ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया।

एटीसी की अनुमति के बाद 187 यात्रियों, छह बच्चों और 6 क्रू सदस्यों के साथ विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान को पार्किंग वे में रखा गया। मौसम ठीक होने पर सुबह आठ बजे फ्लाइट को पटना के लिए रवाना किया गया।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement