उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने झांसी में हुई सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की महिला टीम का चयन किया है। 

NOI  संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 21 व 22 नवंबर को झांसी में हुई सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की महिला टीम का चयन किया गया।

प्रदेश की 48 सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों के बीच झांसी में खेले गए छह राउंड के मुकाबलों में सटीक चाल के दम पर जीत हासिल करने वाली चार खिलाड़ियों का चयन 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

कानपुर की आकृति गुप्ता, झांसी की पूर्वी राजपूत, वाराणसी की विधि व प्रयागराज की प्रिया यादव राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सीनियर महिला शतरंज में शहर की निकिता निषाद, तनु निषाद व प्रशंसा वर्मा ने छाप छोड़ी है।

रैपिड शतरंज में स्कूली खिलाड़ियों का जलवा

64वीं बिलाबांग शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 व अंडर-17 वर्ग में स्कूली खिलाड़ियों ने सटीक चाल चलकर जीत हासिल की। अंडर-8 आयुवर्ग में जोशुआ, दृषा, अंडर-11 वर्ग में वेदांश व सान्वी, अंडर-15 वर्ग में अध्यांश व कृतिका तथा अंडर-17 वर्ग में विनायक व हिमानी ने पहला स्थान हासिल किया।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement