Azam Khan: मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने कहा कि बरेली जेल में बंद रहने के दौरान एक समय हम दोनों बाप-बेटे को लग रहा था कि हमारा एनकाउंटर किया जाएगा।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। संविधान दिवस पर गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ के जारी होने के दौरान मौजूद पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खां ने आप बीती बयां की।

पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए सपा नेता आजम खां ने कहा कि अगर मुझसे (बोलते समय) कोई गलती हो जाए तो मुझे माफ कर दीजिएगा, क्योंकि मैंने साढ़े पांच वर्ष एक अंधेरी कोठरी में बिताए हैं। इसका असर मेरे शरीर, दिल और दिमाग पर पड़ा है।

अगर मैं कोई आम इंसान होता, तो मैं, मेरी पत्नी और मेरा बेटा हम सब मर गए होते। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा ने 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और 'पीडीए का प्रणपत्र' जारी किया। आजम ने कहा कि वे 50 वर्ष से सपा के साथ हैं और अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री से आगे बढ़कर भी बहुत कुछ बनेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस सख्ती, नफरत और घृणा के दौर से हम गुजरे, उसने तो हमें मार ही डाला होता, लेकिन मैं मजबूत निकला। ऐसा लगता है कि मेरी मौत तो पक्की है, लेकिन कुछ काम पूरा करने के बाद ही होगी। उन्होंने कहा कि मैं उन कुछेक 'पागलों' में से हूं, जिन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही रास्ता और एक ही मंजिल चुनी। मैंने लगभग 50 वर्ष का सफर सिर्फ एक परिवार और एक इंसान नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के साथ तय किया है।

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां ने कहा कि बरेली जेल में बंद रहने के दौरान एक समय हम दोनों बाप-बेटे को लग रहा था कि हमारा एनकाउंटर किया जाएगा। हम दोनों को पेशी पर अलग-अलग गाड़ियों में लाया गया। उन्होंने कहा कि जेल की जिंदगी मौत से भी बदतर थी। इन्होंने हमारे साथ तो अंग्रेजों से बुरा बरताव किया।

आजम खां ने कहा कि हम वोट कटवा नहीं वोट जुड़वा हैं और अब मैं अखिलेश के साथ हूं। असदुद्दीन ओवैसी की 'डिप्टी सीएम' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां ने कटाक्ष किया कि यदि ऐलान करना ही है तो उन्हें प्रधानमंत्री बनवा दिया जाए।

चंद्रशेखर-ओवैसी का नाम लिए बिना उनके ऊपर तंज करते हुए आजम ने कहा- उन लोगों के पास बहुत छोटा टारगेट है, उनका टारगेट है- किसी का बनता गेम बिगाड़ दें। ये बहुत छोटा टारगेट है, इसे ही पूरा करने के लिए उन्हें लगाया गया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement