लखनऊ में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका रेखा मिश्रा इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 8.05 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाजों ने महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर पैसे ऐंठे।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। साइबर जालसाज ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ब्यूटी पार्लर संचालिका रेखा मिश्रा से दोस्ती की। पार्लर का सामान भेजकर भरोसा जीता और फिर आईफोन, सोने के गहने तथा हीरे की अंगूठी समेत कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा दिया।

कस्टम ड्यूटी के नाम पर रकम मांगी और विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें 12 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान कई बार में 8.05 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

आलमनगर रोड स्थित अशोक नगर निवासी रेखा को कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर अमन नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। बातचीत और मोबाइल नंबर साझा होने के बाद अमन ने उनके ब्यूटी पार्लर के लिए सामान भेजा। इससे उनका भरोसा बढ़ा। 16 सितंबर को वाट्सएप काल कर बताया गया कि उनके लिए आईफोन 15 प्रो मैक्स, दो ड्रेस, सोने के गहने, घड़ी और हीरे की अंगूठी का पार्सल आया है।

जेल भेजने की दी धमकी

इसकी कीमत करीब 10 हजार ब्रिटिश पाउंड (लगभग 12.38 लाख रुपये) बताई गई। बाद में खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने शुल्क जमा न होने का हवाला देकर भुगतान मांगा और जेल भेजने की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक, 16 से 28 सितंबर तक उन्हें भयभीत कर 8,05,200 रुपये ट्रांसफर कराए गए। रकम की मांग बढ़ने पर उन्होंने फोन काटकर परिचितों को बताया और साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने 1930 पर शिकायत की। पुलिस बैंक खातों का ब्योरा जुटाकर जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement