लखनऊ में साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में लोगों के बैंक खातों से 10.93 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताकर आशीष सक्सेना, शांति स्वरूप मिश्रा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमआर सिद्दीकी के परिवार को निशाना बनाया।

NOI  संवाददाता, लखनऊ। साइबर ठगों ने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के बैंक खातों से 10.93 लाख रुपये पार कर दिए। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है। गाजीपुर के सर्वोदय नगर निवासी आशीष सक्सेना के मोबाइल पर 16 नवंबर को बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम से फोन आया।

कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या उन्होंने 1.13 लाख रुपये का भुगतान किया है। आशीष ने इनकार करते हुए फोन काट दिया। मोबाइल पर बैंक का एप खोलकर खाता चेक किया तो दो बार में दो लाख 68 हजार 312 रुपये निकल चुके थे। उन्होंने खाता और डेबिट कार्ड ब्लाक कराने के साथ 1930 पर शिकायत की।

बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। सर्वोदय नगर निवासी शांति स्वरूप मिश्रा के खाते से दो नवंबर को 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर काल कर उन्हें झांसे में लिया। साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

गोमतीनगर निवासी जेबा इस्लाम सिद्दीकी और उनके पति, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमआर सिद्दीकी के बैंक खातों से 16 और 17 नवंबर को 6.85 लाख रुपये से अधिक निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement