यूपी में ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला
ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
NOI ब्यूरो, लखनऊ। ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया। अब प्रशासक अगले छह माह तक या राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक ग्राम पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।
दोनों में से जो स्थिति पहले बनेगी, उसी के आधार पर यह व्यवस्था समाप्त होगी। इस दौरान 57,694 ग्राम पंचायतों के विकास और सामान्य कामकाज की जिम्मेदारी प्रशासकों के पास रहेगी।
पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव रविंदर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद शासन ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर दिया था।
उन्हें छह माह तक ग्राम पंचायतों के सामान्य कामकाज और विकास कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बीच 23 को उत्तर प्रदेश पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश लाया गया।
इसके तहत पंचायत राज अधिनियम की संबंधित धारा मे संशोधन कर यह व्यवस्था की गई है कि लोकहित या अपरिहार्य परिस्थितियों मे समय से चुनाव कराना संभव न होने पर राज्य सरकार प्रशासनिक समिति या प्रशासक नियुक्त कर सकती है। इनका कार्यकाल छह माह तक होगा।
इसे एक बार फिर छह माह के लिए या पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पंचायत चुनाव होने और नई ग्राम पंचायतों का गठन होने तक गांवों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!