NOI , मेरठ।भाजपा महानगर इकाई के प्याले में विरोध का नया तूफान उठ रहा है। सभी मोर्चो के अध्यक्ष कैंट विस से बनाए जाने से दक्षिण एवं शहर विस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। महानगर की महिला, युवा, ओबीसी एवं अनुसूचित मोर्चो की कमान कैंट विस को मिली है। कई वरिष्ठ चेहरों की दावेदारी को नजरंदाज करते हुए महानगर में मंत्री पद भी कैंट विस के युवा चेहरे को दे दिया गया। प्रकोष्ठों एवं विभागों की सूची में भी कैंट विस का दबदबा रहा। भाजपा में अंदरुनी तकरार सतह पर आ रही है।

कैंट विस में शह-मात का खेल

मेरठ की राजनीति में कैंट विस सबसे खास है। 2002 से इस सीट पर सत्यप्रकाश अग्रवाल लगातार चौथी बार विधायक चुने गए। लेकिन 2022 में बदलाव की चर्चा के बीच कई चेहरे टिकट की रेस में उतर गए हैं। मुल्ताननगर मंडल निवासी और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कैंट में अपनी ताकत दिखाने के लिए संगठन में भी अपनी चलाई। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विनोद उपाध्याय एवं अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय विरालिया समेत सभी कैंट क्षेत्र से ही बना दिए गए। इसमें से तीन तो मुल्ताननगर मंडल के हैं। वहीं, युवा मोर्चा की कमान अंकुर कुशवाहा को देकर इस पद लंबे समय से चला आ रहा ब्राह्मणों का दावा भी बदल दिया। विभोर चौधरी को युवा मोर्चा अध्यक्ष न बना पाने की भरपाई मंत्री पद देकर की गई, जिससे दूसरा खेमा नाराज हो गया।

नाराजगी का बढ़ रहा दायरा

भाजपा महानगर इकाई का अंदरुनी पारा चढ़ रहा है। महानगर महामंत्री महेश बाली के संगठन में बढ़ते दखल को लेकर महामंत्री अर¨वद मारवाड़ी, उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी नरेंद्र उपाध्याय एवं संजय त्रिपाठी जैसे चेहरे नाराज चेहरों ने संघ का भी दरवाजा खटखटाया है। उधर, मुकेश सिंघल का विरोधी खेमा उनकी घेरेबंदी के लिए बड़े पैंतरे चलने की तैयारी में है, जिसकी स्क्रिप्ट बना ली गई है। 

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement