चकिया(चंदौली) NOI : कोविड-19 वैक्सीन लगवाने को लेकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते कोरोना गाइडलाइन जहां तार-तार हो गई, वहीं लोगों के बीच खूब किचकिच हुई।

दरअसल संयुक्त चिकित्सालय में महज को वैक्सीन की उपलब्धता होने और दूसरी डोज लगाने के साथ ही कोविडशिल्ड का वैक्सीन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिन से कोविड शिल्ड का वैक्सीन संयुक्त चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों वैक्सीन उपलब्ध होने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग आपस में तू तू- मैं पर उतारू हो गए। कोरोना गाइडलाइन के तहत शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ ही बगैर मास्क लगाए लोग आपस में जद्दोजहद करते नजर आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर

विकास सिन्हा ने तीन अतिरिक्त काउंटर खोले जाने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का उपयोग करें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement