लडभड़ोल में बंदर के हमले से बचाव करते हुए छत से गिरा 11 वर्षीय लड़का, मौत
लडभड़ोल, NOI : लडभड़ोल के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह एक11वर्षीय लड़का दिव्यांश शर्मा पुत्र संसार चंद बंदर के हमले से बचते हुए घर की दूसरी मंजिल से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह दिव्यांश मकान की दूसरी मंजिल के छत पर मौजूद था। इस दौरान उस पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। अपना बचाव करते हुए पीछे की और हटा और पांव फिसल कर नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए उसे लडभड़ोल के सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर पुरंजय भटनागर ने लड़के की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालमपुर के लिए रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया।
11 वर्षिय दिव्यांश शर्मा आयु 11 साल पुत्र संसार चंद जोकि सातवीं कक्षा का छात्र है। लडभड़ोल में सुबह सवेरे हुए इस दर्दनाक हादसे से जहां पूरा बाजार गमगीन है वही लोगों में दहशत का माहौल भी है। इस दर्दनाक घटना पर स्थानीय व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सोनी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए बताया कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ है मृतक लड़के के पिता लडभड़ोल बाजार में दुकान करते हैं।
उन्होंने बताया की लड़़के की दर्दनाक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए बाजार 2 घंटे के लिए बंद रखा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा इस हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी मृतक लड़के के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments