ओवल टेस्ट के आखिरी दिन लंच के बाद बुमराह ने कोहली से क्यों मांगी थी गेंदबाजी? खुद बताया
NOI: ओवल की पिच से तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी, ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना और उन्हें गलतियां करने के लिए मजबूर करना महत्वपूर्ण था। यह बात तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद कही। बता दें कि मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि बुमराह ने उस समय गेंदबाजी करना चाह रहे थे, जब गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पांचवें दिन के दूसरे सत्र में ओली पोप (2) और जानी बेयरस्टो (0) को बोल्ड करके मैच पलट दिया। इसके बाद ही दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने यह बात कही।
बुमराह ने बताया है कि विराट से उस समय उन्होंने गेंद क्यों मांगी थी? उन्होंने कहा, 'दबाव बनाना बहुत जरूरी था। हमने सोचा कि यह एक महत्वपूर्ण फेज था। इसलिए मैं उनके पास गया और उनसे कहा कि हमें दबाव बनाना शुरू कर देना चाहिए। इसके पीछे यही मंशा थी। लंच ब्रेक के बाद मानसिकता यह थी कि हमें काफी दबाव बनाने की जरूरत है। हमें वास्तव में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत थी। यदि आप बहुत अधिक रन देते हैं, तो लय चली जाती और आप दबाव में आ जाते। इसलिए मैं सोच रहा था कि अगर हम दबाव बनाना शुरू कर दें, तो कोई भी परिणाम संभव है। पिच सपाट थी। बहुत धैर्य, नियंत्रण की आवश्यकता थी। हम इसे प्रदर्शित करना चाहते थे।'
मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बुमराह ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता है। भले ही बहुत अच्छा विकेट हो, आपको सही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होगी और गेंदबाजी करते वक्त आप यही संदेश देना चाहते हैं। इसलिए हमने तय किया था कि भले ही विकेट सपाट हो, हमें दबाव बनाना और अनुशासन बनाए रखना होगा, जिसके बारे में लोग लंबे समय से बात कर रहे हैं। इसलिए हम ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे। हम दबाव बनाना चाहते थे। इसलिए इस परिणाम को पाकर बहुत खुश हूं और इस जीत में काफी मेहनत की। सभी गेंदबाजों ने बल्ले और गेंद से योगदान दिया। उन सभी से बहुत खुश हूं उम्मीद है कि हम अगले मैच में भी इस लय को बरकरार रखेंगे।'
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!