BPCL के रसोई गैस ग्राहकों को निजीकरण के बाद भी मिलती रहेपाकिस्तान के गृह मंत्री बोले-अफगान शरणार्थियों के लिए नए कैंप नहीं बना रहा पाकगी सब्सिडी
NOI: पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा है कि काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से युद्धग्रस्त पड़ोसी देश से भागने की कोशिश कर रहे अफगान शरणार्थियों के लिए पाकिस्तान कोई नया शिविर स्थापित नहीं कर रहा है। रविवार को तोरखम सीमा के दौरे के दौरान राशिद ने कहा कि सीमा पर कोई अफगान शरणार्थी नहीं है और सरकार ने इलाके में कोई शिविर स्थापित नहीं किया है।
पाकिस्तान में पहले से ही लगभग तीस लाख अफगान शरणार्थी हैं और ऐसी खबरें आ रही थीं कि सीमा पर लोग इकट्ठा होकर पाकिस्तान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान में रहने वाले लगभग आधे शरणार्थी अवैध हैं, क्योंकि उन्होंने देश में अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। आधिकारिक तौर पर लगभग 1.5 मिलियन (15 लाख) शरणार्थी पंजीकृत हैं और उनके पास रहने, कारोबार करने और सीमा पार जाने के लिए दस्तावेज हैं।
अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज के बाद से ही पाकिस्तान कह रहा है कि वह और शरणार्थियों को स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन उसके मंत्री इसपर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है, जबकि सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पिछले सप्ताह कहा था कि महिलाओं और बच्चों को लेकर को लेकर हमारी नीति अलग है। हालांकि अभी तक कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!