Haryana Police Constable Application 2021: कॉन्स्टेबल की 520 वैकेंसी के लिए आज बंद होगी एप्लीकेशन विंडो, जल्द करें अप्लाई
इन महत्वपूर्ण तारीखों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख : 29 जून, 2021
- शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख : 5 जुलाई, 2021
जानें कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड या इंस्टीट्यूट से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, मैट्रिक या हायर एजुकेशन में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में होना चाहिए। वहीं, सभी वर्गों के उम्मीदवारों की आयु 18 से 21 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जून 2021 के अनुसार की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पीएमटी, पीएसटी और नॉलेज टेस्ट के आधार पर किया जाना है। चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
यहां कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स adv12021.hryssc.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध लॉगइन सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.







0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!