NOI, औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी की सिंह पासवान की पुत्री प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रमिला का शव पुलिस ने 27 अगस्त की सुबह पुनपुन नदी किनारे से बरामद किया था। हत्यारों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया था। 23 अगस्त की रात घर से फरार हुई प्रमिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। तब पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूटा था। स्वजन हत्यारों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अब तक कई बार थाना पहुंचे हैं परंतु पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

बताया जाता है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 14 दिन बीत गए परंतु अब तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया था। अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। वैसे पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। तकनीकी तरीके से अनुसंधान हो रहा है। कहा जा रहा है कि हत्यारे शीघ्र गिरफ्तार होंगे। पुलिस प्रमिला के मोबाइल का सीडीआर निकालकर जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि मोबाइल काल डिटेल्स में कई ऐसे नंबर मिले हैं जिससे यह ज्ञात होता है कि प्रमिला की कई युवकों से बात होती थी। पुलिस घटना के दिन एवं उससे पहले हुई बात की जांच में लगी है।

नामजद आरोपित अब भी गिरफ्तार से बाहर

मामले में नामजद आरोपित बने ओबरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी जयमंगल पासवान को पुलिस खोज रही है। वह घटना के बाद अपने स्वजनों के साथ फरार हो गया है। जयमंगल को गिरफ्तार करने में अब तक पुलिस नाकाम रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष ने सिर्फ इतना कहा कि जांच प्रगति पर है। तकनीकी तरीके से जांच हो रही है। कांड में शामिल हत्यारों के खिलाफ सबूत एकत्रित किया जा रहा है। दो से चार दिनों में मामले का राजफाश हो सकता है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement