कानपुर, NOI : कानपुर में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसका शव चंदारी रेलवे स्टेशन के पास खून से सना मिला। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। 

चकेरी में चंदारी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंची। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सिर में गोली मारकर हत्या की पुष्टि की। मृतक की जेब से मिले विजिटिंग कार्ड से संपर्क कर पुलिस ने हादसे की जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सुजातगंज निवासी ४० वर्षीय दिलशाद मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी शमा परवीन और तीन बच्चे हैं। स्वजनों ने बताया कि करीब १० दिनों से उनकी पत्नी बच्चों के साथ कुली बाजार स्थित मायके में है। इस दौरान दिलशाद सुबह और रात का खाना खाने ससुराल ही जाते थे। उसके बाद वह रात में सुजातगंज वाले घर में आकर सोते थे। गुरुवार दोपहर करीब १२ बजे वह ससुराल में खाना खाने के बाद पत्नी से काम पर जाने की बात को कहकर निकले थे। रात में वह घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने सोचा कि वह सुजातगंज सोने चले गए हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव मिलने के बाद चकेरी पुलिस ने संपर्क कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजनों ने चकेरी थाने पहुंचकर फोटो से शव की पहचान की। फिलहाल स्वजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के सिर में बुलेट इंजरी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की पुष्टि होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement