Deputy CM In Fatehpur: केशव प्रसाद का दावा- विपक्षी मिलकर लड़ लें तो भी हम पाएंगे पिछली बार से ज्यादा सीटें
फतेहपुर, NOI : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जिले को गंगा-यमुना पर पुल समेत 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही विपक्ष को चुनाव के लिए ललकारा। बोले, विपक्षी दल मिलकर भी लड़ लें तो हम पिछली बार से अधिक सीटों के साथ जीतेंगे। पहले सरकारें शिलान्यास करके काम कराना भूल जाती थीं, हम कार्य का शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी।
उपमुख्यमंत्री ने भिटौरा के ओमघाट और कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किसान आंदोलन को चुनावी आंदोलन बताया। कहा, इसमें किसान नहीं बल्कि सपा, बसपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। बोले, अखिलेश बरसाती मेढक हैं, चुनाव आते ही टर्र-टर्र करने लगते हैं। 2013 के कुंभ में गए तक नहीं, जब सत्ता में भाजपा आई तो वह प्रयागराज और हरिद्वार कुंभ में डुबकी लगाने गए। वह जानते हैं, अब सिर्फ इफ्तार पार्टियों से काम नहीं चलेगा। मुलायम ङ्क्षसह यादव के हाथ राम भक्तों के खून से सने हैैं। राममंदिर प्रकरण में कल्याण सिंह ने कुर्सी छोड़ दी जबकि मुलायम ङ्क्षसह ने कुर्सी बचाने को गोली तक चलवा दी। आज प्रदेश के अंदर गुंडाराज खत्म हुआ है। पहले की सरकारों में भी सड़कों के लिए पैसा आता था, लेकिन उससे काम कम होता था और कुछ लोगों के लिए महल और महंगे वाहन खरीदे जाते थे। आज सड़कें बनती दिख रही हैं। आज 56 इंच सीने वाले का कमाल देखिए, सीधे पैसा खाते में आ रहा है, कहीं कटौती नहीं होती।
शहीद जवानों के घर तक जय हिंद वीर पर्थ मार्ग: उपमुख्यमंत्री ने कहा, मेधावी बच्चों के घर तक डा. एपीजे अब्दुल कलाम व खिलाडिय़ों के घर तक मेजर ध्यानचंद सड़क बनाकर उन्हें सम्मान दे रहे है। अब सैन्य और पुलिस जवानों के शहीद होने पर उनके घर तक जय हिंद वीर पथ मार्ग बनाने का निर्णय लिया है।
तालिबान समर्थक यूपी से बाहर जाएं या फिर जेल : उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तालिबान का समर्थन करने वालों की प्रदेश में जगह नहीं हैं। ऐसे लोग यूपी से बाहर जाए, नहीं तो उनकी जगह जेल में होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष के पास झूठ के सिवा कुछ नहीं है। एनकाउंटर के नाम पर हत्या किए जाने के आरोपों पर बोले, कानून में एनकाउंटर भी आता है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस अपना काम कर रही है।
कल्याण सिंह के सम्मान में जिले में छठवीं सड़क : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण ङ्क्षसह के सम्मान में अयोध्या, प्रयागराज, एटा, अलीगढ़, लखनऊ में उनके नाम से मार्ग बन रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में छठवें मार्ग नउवाबाग से शांतीनगर बाईपास (पुरानी जीटी रोड) को उनके नाम से जाना जाएगा।
ये सौगातें दीं
- बलखंडी से रायबरेली के बरूआ-रालपुर पुल तथा यमुना नदी में ङ्क्षबदौर से इछावर-बांदा पुल
- रेलवे लाइन में मुरादीपुर से बिंदकी फ्लाईओवर
- 289 करोड़ रुपये लागत की सौ सड़कों का लोकार्पण, 65 नई सड़कों का शिलान्यास
- पुरानी जीटी रोड को फोरलेन बनाने और पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने की घोषणा
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments