स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम रही पंत जी की भूमिका
NOI , सोनभद्र : आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरी शताब्दी समारोह के श्रृंखला के तहत शुक्रवार को पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पं. गोविद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक महान जन नायक थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में पंत जी की भूमिका अहम रही।
वे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व वरिष्ठ राष्ट्र नेता भी थे। वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व भारत के चौथे गृह मंत्री थे। वर्ष 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था। गृह मंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत की भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिदी को भारत को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। इस दौरान संत कीनाराम हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर थे। इस दौरान डीआइओएस रविशंकर, प्राचार्य डा. गोपाल सिंह, डा. बृजेश सिंह, डा. सुशील चौबे आदि ने भी पं. गोविद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर सरोज सिंह, डा. सुशील चौबे, विनय कुमार सिंह आदि रहे।
घोरावल : आयुष्मान भारत के तहत बेसिक शिक्षा के स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाने के उद्देश्य से ब्लाक में चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. गुरु प्रसाद ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटकर किया गया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रहे पं. गोविद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. नीरज मिश्रा, दीनबंधु त्रिपाठी, सुनील माथुर, प्रदीप शुक्ला, श्यामनारायण मौर्य, दिव्या शुक्ला आदि रहे।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments