नई दिल्ली, NOI: भारतीय कारों में सनरूफ को एक प्रीमियम फीचर माना जाता है, ऐसे में जाहिर सी बात है ज्यादातर कार ग्राहकों को लगता होगा कि सनरूफ वाली कार खरीदना काफी महंगा होता है। हालांकि अब ऐसा नहीं है क्योंकि कार निर्माता कंपनियां किफायती कारों में भी अब सनरूफ ऑफर कर रही हैं जिससे ग्राहकों को कम रकम खर्च करके कार में प्रीमियम एक्सपीरियंस मिले। अगर आप भी सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किफायती होने के साथ ही सनरूफ से भी लैस हैं।

Kia Sonet

Kia Sonet की शुरूआती कीमत 6,79,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। Sonet में ग्राहकों को 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो T-GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। इसमें ग्राहकों को सनरूफ ऑप्शन भी मिलता है।

Hyundai i20

Hyundai i20 को 685,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Hyundai i20 में कंपनी 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का यूटू सीआरडीआई डीजल इंजन और 1.0 लीटर का कप्पा टर्बो जीटीआई पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। ये इंजन क्रमशः 5 स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीसीटी ट्रांसमिशन से लैस हैं। इस कार में सनरूफ भी ऑफर की जाती है।

Hyundai Venue

इंजन और पावर: हुंडई वेन्यू में 3 इंजन ऑप्शंस मिलते हैं जिनमें से एक 1.5 लीटर का 4-cylinder टर्बो डीजल bs6 इंजन है जो 90 बीएचपी का पावर और 220 न्यूटन मीटर का पीकॉक जनरेट करता है। वही दूसरे इंजन की बात करें तो यह 1.0 लीटर का bs6 टर्बो पैट्रोल इंजन है जो सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। ‌ और तीसरे इंजन की बात करें तो यह 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। हुंडई वेन्यू में ग्राहकों को सनरूफ फीचर ऑफर किया जाता है। Hyundai Venue की कीमत 692,100 रुपये से शुरू होती है।

Tata Nexon

2021 टाटा नेक्सॉन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और बीएस 6 कम्लायंट 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन क्रमश: पेट्रोल में 170Nm और डीज़ल में 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने के साथ 110hp की समान पावर देते हैं। सब-कॉम्पैक्ट SUV नेक्सॉन में ट्रांसमिशन की बात करें तो 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन या AMT गियरबॉक्स के देखने को मिलता है। Tata Nexon की शुरुआती कीमत 7.19 लाख रुपये है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement