हाथ थामें स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोनों के बीच उम्र के गैप को लेकर यूजर कर रहें ऐसे-ऐसे कमेंट
नई दिल्ली, NOI: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के उन यंग स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। अर्जुन ने अबतक के करियर में कई तरह के रोल को जिया है। वह न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बीते काफी वक्त से अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों के अफेयर को लेकर कई खबरें मीडिया में आती रहती हैं। वहीं अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अर्जुन और मलइका को फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है। वहीं अर्जुन कपूर की टी शर्ट पर लिखा हुआ मैसेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अर्जुन की टीर्शट पर 'Wasted Youth' यानी बर्बाद युवा लिखा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर इस मैसेज को देखने के बाद इस परक कमेंट कर अर्जन को ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा यामी गौतम, जावेद जाफ़री, जैक्लीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, सैफ अली खान मुख्य किरदार में हैं। वहीं अब वह 'एक विलन 2' की शूटिंग में बिजी हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!