चित्रकूट, NOI : उत्तर प्रदेश के रामघाट की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी मंदाकिनी गंगा आरती शुरू की है। इसका शुभारंभ रविवार शाम सात बजे सतना सांसद गणेश ङ्क्षसह ने किया। आरती में संघ प्रमुख के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं पहुचे। हालांकि, दीन दयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के पालक मदनदास देवी समेत तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।

संघ की बैठक से पहले मध्यप्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर चित्रकूट आई थीं। दो दिन के प्रवास में उन्हें संतों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। संतों ने उप्र व मप्र के विकास में अंतर को लेकर उन्हें घेरा था। मंत्री ने विकास का भरोसा दिलाते हुए अधूरे काम जल्द पूरे कराने और उप्र की तर्ज पर मंदाकिनी गंगा आरती शुरू करने की बात कही थी। गंगा आरती का रविवार को शुभारंभ हुआ।

भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आरती शुरू होने से सैलानियों को मंदाकिनी तट पर वाराणसी का अहसास होगा। इस मौके पर डीआरआइ के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन, कोषाध्यक्ष बसंत पंडित, अभिताभ विशिष्ट, कलेक्टर सतना अजय कटेसरिया, एसपी धर्मवीर ङ्क्षसह, एसडीएम मझगंवा पीएस त्रिपाठी, सीएमओ नगर पंचायत केपी ङ्क्षसह, कार्तिकेय द्विवेदी व नीता सोनी मौजूद रहीं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement