NOI : अफगानिस्तान में तालिबान नेतृत्व के बीच विभाजन की खबरें आ रही हैं। पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले समूह के भीतर अंतर्विरोध इस समय चरम पर है। हाल ही उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का सार्वजनिक मंचों से गायब होना दर्शाता है कि तालिबान के शीर्ष नेतृत्व के भीतर सब ठीक नहीं है।अल जज़ीरा ने बताया है कि तालिबान नेतृत्व के बीच विभाजन की खबरें आई हैं जिसने पिछले महीने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान के अंदर की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों ने अल जज़ीरा को बताया कि तालिबान के शीर्ष नेतृत्व के बीच कलह बहुत हद तक वास्तविक है और अगर यह दरार बढ़ती है तो यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। तालिबान की एकता के बारे में जनता का संदेह इस महीने की शुरुआत में ही बढ़ गया था जब बरादार सार्वजनिक रूप से गायब हो गए थे। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें मार दिया गया है। लेकिन जब वह फिर सामने आए वह खुद नहीं बल्कि एक रिकार्डेड बयान आया। इस रिकार्ड में बरादर ने सार्वजनिक रूप से अपनी अनुपस्थिति का कारण यात्रा बताया था। अपना बयान पढ़ते हुए उन्होंने किसी तरह के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि तालिबान आपस में एक परिवार से अधिक प्रेम रखते हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement