NOI: भारत और श्रीलंका के बीच युक्त सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय दल रवाना हो गया है। संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति 2021 का आठवां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर तक श्रीलंका के अम्पारा स्थित काम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय सेना के 120 जवानों की एक टुकड़ी श्रीलंकाई सेना की एक बटालियन के साथ अभ्यास में भाग लेगी। बयान में कहा गया है, 'अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।

मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास से दोनों दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह दोनों सेनाओं के बीच जमीनी स्तर पर तालमेल और सहयोग लाने में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। अभ्यास मित्र शक्ति का सातवां संस्करण 2019 में महाराष्ट्र में विदेशी प्रशिक्षण नोड (FTN) में आयोजित किया गया था।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement