अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर लगी चीन की निगाहें, पीएलए की मौजूदगी को लेकर अटकलें | न्यूज़ आउटलुक
NOI : अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर चीन के सैनिकों की मौजूदगी को लेकर अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं। हालांकि तालिबान ने इन खबरों का खंडन किया है। तालिबान ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को गलत और बेबुनियाद बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि इस बेस पर पीएलए के जवान मौजूद हैं।
तालिबान के कल्चर कमीशन के सदस्य उमर मंसूर ने बताया है कि अफगानिस्तान में अब चीन समेत कहीं भी, कोई विदेशी सैनिक मौजूद नहीं है। टोलो न्यूज के हवाले से एएनआई ने बताया है कि शनिवार रात को यहां के स्थानीय लोगों ने यहां से अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद पहली बार रोशनी देखी है। आपको बता दें कि 30 अगस्त को अमेरिका का अंतिम विमान अपने जवानों लेकर अफगानिस्तान से उड़ गया था। इसके बाद से ही बगराम एयरबेस पूरी तरह से खाली था। यहां तक की ये उसके बाद से ही अंधेरे में डूबा हुआ था।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments