NOI: पंडोरा पेपर्स लीक मामला इन दिनों सुर्खियों में है। दुनिया के कई देशों के राजनेता और अरबपतियों के नाम इसमें सामने आ रहे हैं। दरअसल, फ‍िनसेन फाइल्‍स, पैराडाइज पेपर्स, पनामा पेपर्स और लक्‍सलीक्‍स के बाद पिछले सात सालों में लीक हुए दस्‍तावेजों की फेहरिस्‍त में पंडोरा पेपर्स लीक एक नई कड़ी है। इसमें 1.2 करोड़ दस्‍तावेज लीक हुए हैं। ​इसमें भारत समेत दुनिया के 91 देशों के कई बड़े राजनेता और हस्तियों के वित्‍तीय राज उजागर हुए हैं। इंटरलेशनल कंसोर्टियम आफ इन्‍वेस्टिगेटिव जर्नलिस्‍ट्स ने (आइसीआइजे) ने अपनी एक साल की खोजी पत्रकारिता और दस्‍तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद दुनिया भर के दिग्‍गज हस्तियों के गुप्‍त कारोबार के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि इस लीक कांड को कैसे अंजाम दिया गया। कितने संस्‍थानों एवं खोजी पत्रकारों ने इसे अंजाम दिया। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि दुनिया में कितने नेताओं के नाम इस लीक कांड में आया है।

आइसीआइजे की तरफ से की गई यह सबसे बड़ी पड़ताल है। इसमें दुनियाभर के 650 खोजी पत्रकारों ने हिस्‍सा लिया है। बीबीसी पैनोरामा ने ब्रिटेन के अखबार द गार्डियन और अन्‍य मीडिया संस्‍थानों के साथ मिलकर 1.2 दस्‍तावेजों को एक्‍सेस किया है। यह दस्‍तोवज ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, पनामा, बेलीज, साइप्रस, संयुक्‍त अरब अमीरात, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के 14 फाइनेंशियल सर्विस कंपनी से लीक हुए हैं। गौरतलब है कि जिन लोगों के नाम इसमें सामने आए हैं उनमें से बहुत से लोग पहले से मनी लांड्रिंग और टैक्‍स घोटाले में आरोपी हैं। इसमें इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कैसे धनी और प्रभावशाली लोग कानूनी तौर पर कंपनियां बना कर ब्रिटेन और विदेशों में संपत्तियां खरीद रहे हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement