कानपुर, NOI : पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण शीतलहर तेज होती जा रही है। दिन में ठिठुरन और रात में ओस के कारण गलन बढ़ती जा रही है। मंगलवार तड़के पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन आने वाले दिनों में यह और कम हो सकता है। इसके साथ ही दिन में भी तापमान 20 डिग्री से नीचे जाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक महीने लोगों पर भारी पड़ सकते हैं, लिहाजा वह अपने और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

मंगलवार तड़के शहर का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 4.4 डिग्री रहा। वहीं धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ। इससे दिन में तो लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन रात में ओस और गलन से लोग परेशान हो गए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। पूर्वी पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा भी पड़ रहा है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement