सीबीआईसी के इतिहास में कानपुर में सबसे बड़ी बरामदगी, रिजर्व बैंक भेजे जा रहे नोट | न्यूज़ आउटलुक
कानपुर NOI : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के इतिहास में कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से अब तक 150 करोड़ रुपये की नकदी की बरामदगी कीर्तिमान बन गई है। इससे पहले कभी इतनी नकदी किसी छापे में नहीं मिली। अभी नोटों की गिनती चल रही है। इससे बरामदगी करीब 170 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
नकदी का स्रोत नहीं बता पाने पर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय अहमदाबाद की टीम ने आनंदपुरी निवासी इत्र कारोबारी के बेटों प्रत्यूष जैन और प्रियांश जैन को हिरासत में लिया और कार से लेकर कन्नौज चले गए। अधिकारियों के मुताबिक, छापे के समय से ही पीयूष जैन वहां नहीं आए। उनके घर में मिले नोटों की गिनती के लिए अधिकारियों को शुक्रवार को नोट गिनने की तीन और मशीनें स्टेट बैंक ट्रांसपोर्ट नगर शाखा से मंगवानी पड़ीं। दूसरी ओर गणपति रोड कैरियर के मालिक प्रवीण जैन के घर व आफिस से विभाग को 1.01 करोड़ रुपये की नकदी मिली। उनसे 3.09 करोड़ टैक्स और जुर्माना जमा कराया गया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments