लखनऊ, NOI : लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में अब तीसरी वैक्सीन आने जा रही है। राजधानी के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही जायडस की जायकोव-डी वैक्सीन लगेगी। पहले चरम में इस वैक्सीन की 33 हजार हजार डोज मुहैया होगी। इसके लिए कर्मचारियों को मंगलवार से प्रशिक्षित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह वैक्सीन त्वचा पर लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

डाक्टरों के अनुसार, कोरोना की तीसरी लहर के खतरों के बीच टीकाकरण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। लखनऊ में कोविशील्ड और कोवैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाई जा रही है। निजी अस्पतालों में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका शुल्क लोगों को चुकाना पड़ रहा है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement