लखनऊ, NOI : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या करीब साढ़े तीन गुणा तक बढ़ गई है। बीते तीन दिसंबर को प्रदेश में 93 सक्रिय केस थे और अब 324 सक्रिय केस हैं। सोमवार को कोरोना से संक्रमित 40 नए रोगी मिले हैं। सबसे ज्यादा 12 मरीज लखनऊ में मिले हैं। मेरठ में आठ, गौतम बुद्ध नगर व आगरा में पांच-पांच, मथुरा में तीन, गाजियाबाद में दो और सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, कानपुर, बागपत व श्रावस्ती में एक-एक मरीज मिला है।

उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। इस समय प्रदेश में सबसे ज्यादा 63 रोगी लखनऊ में हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद में 57 व तीसरे नंबर पर गौतम बुद्ध नगर में 56 रोगी हैं। अब 35 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं हैं। अब तक कुल 22915 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement