लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का दल तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को लखनऊ पहुंच गया। टीम का नेतृत्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पाण्डेय के साथ ही आयोग की 13 सदस्यीय टीम को एयरपोर्ट से लेने के लिए मर्सिडीज कार आईं थीं। इन्हें राज्य संपत्ति विभाग ने किराए पर लिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही आयोग को हुई उसने मर्सिडीज कार हटाकर सरकारी गाड़ियां मंगवाईं। इसके बाद आयोग के पास इनोवा कार भेजी गईं।

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधान सभा चुनाव में नकद और शराब वितरण न हो इसके लिए पुलिस एवं संबंधित विभागों को कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी उपाय किए जाएं। किसी भी दल के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। चुनाव में नकद के इस्तेमाल को हर कीमत पर रोका जाए। इसके लिए हवाई पट्टियों पर विशेष नजर रखी जाए। एयरपोर्ट अथारिटी नेताओं की चार्टर्ड हवाई यात्रा का ब्योरा रखें।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement