NOI: बुधवार सुबह से कानपुर मेट्रो के दरवाजे पब्लिक के लिए खुल गए हैं। मेट्रो में सफर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सुबह से ही मेट्रो में सफर करने के लिए लोग सुबह साढ़े 5 बजे ही स्टेशन पहुंच गए थे। आईआईटी कानपुर स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना हुई। इसका पहला टिकट बच्ची इंद्री दुबे को दिया गया।

कानपुर अब दिल्ली की तरह
पहला टिकट लेकर बेहद खुश हुई इंद्री दुबे ने बताया कि अब उसका कानपुर भी दिल्ली की तरह बन गया है। वहीं सैकड़ों लोग परिवार के साथ कानपुर मेट्रो का सफर करने का आनंद लेने के लिए आए थे। बेहद कम लोगों को ही कहीं जाना था, उन्होंने बस मेट्रो में सफर करने के लिए टिकट खरीदा।

4 और ट्रेनें आएंगी
मेट्रो एमडी कुमार केशव ने यात्रा करने वालों को शुभकामनाएं दीं साथ ही लोगों के साथ फोटो भी खिचवाईं। वहीं सफर के पहले दिन मेट्रो के अधिकारियों ने भी लोगों का फूल और कैंडी देकर स्वागत किया। बता दें कि फिलहाल चार ट्रेनें ही चलेंगी लेकिन अगले दो माह में मेट्रो के पास 4 और ट्रेन आ जाएंगी।

9 मिनट में मिल रही ट्रेन

ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ट्रेन के मिलने का समय और भी ज्यादा कम हो जाएगा। अभी चार ट्रेन हैं इसलिए यह समय औसतन 9 मिनट का होगा लेकिन जैसे ही आठ ट्रेन चलनी शुरू होंगी, यह समय पांच मिनट का हो जाएगा। यात्रियों को स्टेशन के पहले तल पर टिकट की क्यूआर कोड वाली पर्ची दी जा रही है। इसके माध्यम से ही लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

इस प्रकार है मेट्रो का किराया
-01 स्टेशन तक 10 रुपये।
-02 स्टेशन तक 15 रुपये।
-03 स्टेशन से छह स्टेशन तक 20 रुपये।
-07 स्टेशन से 09 स्टेशन तक 30 रुपये।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement