NOI : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला के पैर में गोली लगी है। मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाए हैं।

रीता यादव नाम की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को अज्ञात बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने आए पीएम मोदी को उन्होंने काला झंडा दिखाया था। पुलिस ने तब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को रीता ने बताया कि वह पोस्टर-बैनर बनवाने के लिए गई थीं। वहां से घर जाने के दौरान लंभुआ के पास हाइवे पर तीन लोगों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकवा ली।

इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रीता के ड्राइवर पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उन्होंने बदमाशों को थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी और भाग निकले। रीता के पैर में गोली लगी है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement