लखनऊ ग्रीन कारिडोर में आ रहा सिंचाई विभाग का कारखाना हटेगा, प्रमुख सचिव का निर्देश | न्यूज़ आउटलुक
लखनऊ, NOI : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ ग्रीन कारीडोर प्रोजेक्ट की बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में नगर निगम व अपट्राॅन की दो हेक्टेयर भूमि को माॅनिटाइजेशन (मुद्रीकरण) के लिए उपलब्ध कराने के संबंध में में विचार किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि अभी उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।
इस पर मुख्य सचिव द्वारा इसके कानूनी मुद्दे का परीक्षण कराने के लिए विशेेष सचिव नगर विकास, नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष, लविप्रा की समिति गठित करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा माढरमऊ गांव में स्थित सिंचाई विभाग की दो हेक्टेयर भूमि के संबंध में मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि सिंचाई विभाग इसका पुनः निरीक्षण कर लें तथा अपने कारखाने की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए उसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करे और भूखंड को लविप्रा को हस्तांतरित करने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान करें।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments