कानपुर, NOI : कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढऩे के कारण शासन की ओर से 16 जनवरी तक उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी होते ही इन संस्थानों के छात्रावास में भी सन्नाटा दिखाई देने लगा है। तमाम छात्र अपने घरों को रवाना हो गए हैं और बाकी एक दो दिन में चले जाएंगे। केवल वही विद्यार्थी रुके हैं, जिनकी परीक्षाएं होनी हैं।

शासन ने 10 से 16 जनवरी तक सभी विवि और महाविद्यालयों को बंद करने और आनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन संस्थानों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं होनी हैं, वहां कोरोना  नियमावली का पालन करते हुए परीक्षाएं कराने के लिए कहा है। शनिवार शाम इस संबंध में सभी संस्थानों व छात्रावास में नोटिस चस्पा करा दिए गए थे। इसके चलते सीएसजेएमयू के छात्रावासों से शनिवार रात से लेकर रविवार तक करीब 60 फीसद विद्यार्थी घरों को रवाना हो गए। एचबीटीयू में भी प्रथम वर्ष के 60 फीसद विद्यार्थी चले गए हैं। कुछ विद्यार्थी छात्रवृत्ति फार्म जमा करके सोमवार को रवाना होंगे। इसके बाद केवल वही परीक्षार्थी रुकेंगे, जिनकी परीक्षा होनी है। इसी तरह सीएसए विवि में भी करीब 30 फीसद छात्र-छात्राएं अपने घर रवाना हो गए। विद्यार्थियों ने बताया कि जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है, उससे यही प्रतीत हो रहा है कि 16 तारीख के बाद भी संस्थान नहीं खुलेंगे। अगर संस्थान खुलते हैं तो वह वापस लौटेंगे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement