लखनऊ में आइईटी के 70 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप, परीक्षाएं टली | न्यूज़ आउटलुक
लखनऊ, NOI : इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आइईटी) के 70 से अधिक विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आने से संस्थान में हड़कंप का माहौल है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने परीक्षाएं टाल दी हैं। छात्रावास खाली करा लिया गया है। कैंपस पूरी तरह सील कर दिया गया है।
आइईटी में इन दिनों बीटेक की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थीं। इसके तहत बीटेक के सभी विद्यार्थी आफलाइन परीक्षाओं में शामिल हो रहे थे। इस दरम्यान में सोमवार को कुछ विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया। संस्थान प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों की जांच कराई गई। सोमवार देर शाम जांच रिपार्ट आने के बाद संस्थान प्रशासन से लेकर विद्यार्थी तक हैरान रह गए।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments