कोरोना ने पकड़ी दूनी रफ्तार, लखनऊ में एसजीपीजीआइ के डाक्टर नर्स समेत 2181 नए संक्रमित | न्यूज़ आउटलुक
लखनऊ, NOI : लखनऊ में कोरोना वायरस का संक्रमण अब दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 1345 संक्रमितों के बाद बुधवार को यह आंकड़ा 2181 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे अधिक संक्रमित कांटैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। 24 घंटे में 352 अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 1298 पुरुष और 893 महिलाएं शामिल हैं।एसजीपीजीआइ के करीब 20 डाक्टर, नर्स समेत अन्य स्टाफ भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 609 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, सर्दी- जुखाम, बुखार जैसे हल्के लक्षणों पर जांच करवाने पर 396 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाहर से लौटे 134 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 39 व्यक्तियों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments