Lucknow, NOI : विजिलेंस में एडीजी और 1996 बैच के आईपीएस विजय सिंह मीणा कानपुर नगर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। विजय सिंह मीणा इससे पहले लंबे समय तक वाराणसी रेंज के आईजी रह चुके हैं। पिछले वर्ष एडीजी के बैंक में प्रमोशन के बाद उन्हें वाराणसी से हटाकर विजिलेंस में एडीजी बना दिया गया था।

बता दें कि आठ जनवरी को कानपुर के मौजूदा पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने अचानक वीआरएस लेकर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया था। प्रदेश सरकार ने उनका वीआरएस 15 जनवरी से स्वीकार कर लिया था। पुलिस आयुक्त कानपुर के लिए चुनाव आयोग को एडीजी राय के तीन अफसरों के पैनल भेजा गया था। जिसमें विजय सिंह मीणा के अलावा विजिलेंस में ही तैनात एडीजी एन रविंदर और भर्ती बोर्ड में तैनात आरके स्वर्णकार का नाम भी शामिल था। आयोग ने विजय सिंह मीना के नाम पर मोहर लगाई। जिसके बाद शासन ने उन्हें पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर तैनाती दे दी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement