Lucknow, NOI : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के माघ मेले में श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मकर संक्रांति पर्व से संबंधित अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया है। साथ ही श्रद्धालुओं से टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी साथ रखने को कहा है जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो। वे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संगम तट और गंगा में सफाई व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने को कहा है। मेला क्षेत्र में निरंतर सफाई और सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही चिकित्सा के बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा, मकर संक्रांति से संबंधित आयोजनों में वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही शामिल किया जाए।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement