उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार | न्यूज़ आउटलुक
लखनऊ, NOI : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का प्रसार उत्तर प्रदेश में गति पकड़ा चुका है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण कोविड के मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 2,57,694 नमूनों की जांच की गई जिसमें कोरोना संक्रमण के 17,185 नए केस सामने आए। इस अवधि में कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत ने दहशत बढ़ा दी है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के 1,03,474 सक्रिय केस हो गए हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2392 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा जिन अन्य जिलों में कोरोना के ज्यादा मरीज मिले हैं, उनमें 2099 गाजियाबाद में, 1498 गौतम बुद्ध नगर में, 1206 मेरठ में, 537 वाराणसी और 515 रामपुर में पाये गए हैं। वहीं, संक्रमण से गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजीपुर, चंदौली, बस्ती, बलिया, श्रावस्ती व भदोही में एक-एक मरीज की मृत्यु हो गई।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments