News Outlook TOP STORIES// LATEST NEWS // TOP NEWS 23 January 2022। न्यूज आउटलुक
01. BSE Sensex 1545 अंक की गिरावट के साथ बंद, NSE Nifty भी 2.66 फीसद टूटा
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में कोहराम मचा रहा। BSE सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर घाटे में रहे। सभी लाल निशान पर कारोबार करते रहे। वहीं NSE के इंडेक्स निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी गई।
02. मनसुख मंडाविया ने CGHS की नई वेबसाइट और MyCGHS ऐप किया लांच, 40 लाख लोगों को होगा फायदा
मंडाविया ने इस मौके पर कहा कि नई सुविधाओं और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के साथ इस पहल से सीजीएचएस से जुड़े 40 लाख लोगों को काफी फायदा होगा। इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड सदस्यों को कैशलेस और रिइम्बर्समेंट क्लेम की सुविधा दी जाती है।
03. UP Election 2022: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, आखिरी फेज के उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन
UP Chunav 2022 यूपी चुनाव के आखिरी चरणों के उम्मीदवारों को लेकर आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर बैठक हो रही है। बैठक में आखिरी चरण के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। यूपी के सीएम इस बैठक में पहुंच चुके हैं।
04. लाहौर के अनारकली बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब, गुरुवार को हुए हमले का आरोपी हुआ रडार से बाहर
पाकिस्तान पुलिस गुरुवार को लाहौर के अनारकली बाजार में बम विस्फोट में शामिल आतंकवादियों का पता नहीं लगा पाई है। अनारकली बाजार में सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण संदिग्घ व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। कैमरों की मदद से बड़े मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती थी।
05. UP Election 2022: शिवपाल का ट्वीट, इटावा की जसवंतनगर सीट से कब दाखिल करेंगे नामांकन
UP Vidhan Sabha Election 2022 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में जसवंतनगर सीट से नामांकन दाखिल करने को लेकर ट्वीट किया है। इस सीट से वह पांच बार लगातार विधायक रह चुके हैं।
06. जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली कमी दर्ज, सक्रिय मरीजों की संख्या 42866 हुई
मरने वाले मरीजों में पचास से साठ फीसद ऐसे हैं जिन्होंने दोनोे डोज ली हुई है। मरीजों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 42866 हो गई है। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 11079 सक्रिय मरीज हैं जबकि जम्मू जिले में दूसरे नंबर पर 8825 मरीज हैं।
*07. बीड़ी कारोबारी से राजनीति के फलक तक पहुंचे ठा इंद्रपाल ने जातीय सामंजस्य के लिए लौटा दिया था टिकट
ठा. इंद्रपाल सिंह मूल रूप से अहमदाबाद के थे। इनके पिता शंकरदास पटेल व्यापार के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर में बस गए। 22 साल की उम्र में ठा. इंद्रपाल ने बीड़ी कारोबार शुरू किया और इसी के चलते वर्ष 1942 में अलीगढ़ आ गए। तब शादी नहीं हुई थी।
08. कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा- सिद्धू को पंजाब में मंत्री बनवाने के लिए पाकिस्तान से भी हुई थी लाबिंग
पंजाब के पूर्व सीएम व पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने के लिए उनके पास पाकिस्तान से भी संदेश आया था।
09. कारगर वैश्विक रणनीति के माध्यम से चीन को चौतरफा घेरने की तैयारी में भारत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी महीने मध्य एशिया के पांच देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत कुछ बदल रहा है। बदलाव का असर भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments