NOI : यूपी सरकार भले ही कोरोना संक्रमण में गिरावट का दावा कर रही हो, लेकिन मौत के आंकड़े डरावने हैं। यूपी में बीते 4 दिनों में 75 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 6 जनवरी से लेकर अब तक 156 लोगों की मौत हो चुकी है। बात अगर नए आंकड़ों की करें तो 25 जनवरी को कोरोना के 11,583 नए केस सामने आए हैं, वहीं एक्टिव केस की संख्या 86 हजार 563 हो गई है।

100 फीसदी बढ़ा मौत का आंकड़ा

प्रदेश में 6 जनवरी तक कोरोना से 22 हजार 917 लोगों की मौत हुई थी। 18 दिन बाद यानी 24 जनवरी को इसमें 100 फीसदी का इजाफा हो गया। अब मौतों का आंकड़ा 23 हजार 73 तक पहुंच गया है। अकेले लखनऊ में दस दिनों में 9 मौतें हो चुकी हैं। राजधानी लखनऊ में कोरोना अब तक 2,657 लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में ही हैं।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement