कानपुर, NOI : महामारी की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूटी। वायरस के हमले से सांसों पर संकट गहरा गया। आक्सीजन को लेकर खूब मारामारी रही। ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए सीएसजेएमयू के विद्यार्थियों ने आक्सीजन पैदा करने वाली मशीन बनाने का सपना बुना। अब यह सपना साकार हो गया है। बेहद कम कीमत पर आधुनिक आक्सीजन कंसंट्रेटर तैयार करने में सफलता हासिल की है। इसकी खासियत यह है कि यह एक मिनट में पांच से 15 लीटर तक आक्सीजन उत्पन्न करता है।

आइआइटी के इन्क्यूबेशन सेंटर की तर्ज पर छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में पिछले वर्ष इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की शुरुआत हुई। सेंटर प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी बताते हैं कि अब तक करीब 25 मौजूदा और पूर्व विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए हैं। इसमें से 11 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। संग्रह इनोवेशन के डायरेक्टर व विवि से संबद्ध क्राइस्ट चर्च कालेज के पूर्व छात्र राहुल दीक्षित ने सहयोगी शिवम शुक्ला, प्रियरंजन तिवारी व एमसीए अंतिम वर्ष के छात्र नीरज वर्मा संग मिलकर आक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। इसका प्रोटोटाइप बनाकर जीएसवीएम मेडिकल कालेज में परीक्षण के लिए भेजा गया है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement