कानपुर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों में इंतजाम रहे। कानपुर में भी 10 स्थानों पर वर्चुअल रैली की व्यवस्था में स्क्रीन लगाई गई। इसके अलावा मोबाइल, लैपटाप पर वर्चुअल प्रसारण में संबोधन सुना। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच सौ लोगों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधन दिया। उनके बाद प्रधानमंत्री ने अपना उद्बोधन शुरू किया तो भाजपाइयों ने जय-जय श्रीराम के उद्घोष लगाए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी स्थानों पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता एकत्र होने शुरू हो गए थे। शास्त्री नगर में मैदान में व्यवस्था की गई थी तो कल्याणपुर और किदवई नगर में प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय में एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन के प्रसारण की व्यवस्था की।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement