पुनर्विकास का माडल तैयार, विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए कानपुर सेंट्रल को चाहिए 350 करोड़ रुपये
कानपुर, NOI : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के उन दस रेलवे स्टेशनों में एक है जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जानी है। इसके लिए इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन (आइआरएसडीसी) ने काम शुरू किया था, लेकिन उसके भंग होने के बाद यह जिम्मेदारी जोनल रेलवे को सौंपी गई है। उत्तर मध्य रेलवे के दो रेलवे स्टेशन प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल का पुनर्विकास होना है। कानपुर सेंट्रल के लिए 350 करोड़ रुपये की जरूरत है।
सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास का खाका तीन साल पहले खींचा गया था। रेलवे ने इस काम की जिम्मेदारी आइआरएसडीसी को सौंपी थी । आइआरएसडीसी ने रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का माडल तैयार किया और जब काम शुरू करने का समय आया तो उसे भंग कर दिया गया। इसके बाद रेलवे स्टेशन को विकसित करने की जिम्मेदारी सीधे जोनल रेलवे पर आ गई है। सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास करने के लिए करीब 350 करोड़ रुपये चाहिए । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेलवे के लिए 1,40,367 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। ऐसे में उम्मीद है कि बजट से सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास के लिए भी 350 करोड़ रुपये मिलेंगे तो आने वाले समय में सेंट्रल स्टेशन की तस्वीर बदल जाएगी ।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments