लखनऊ के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में गठिया का सटीक इलाज, अगले माह से दवाएं मुफ्त | न्यूज़ आउटलुक
लखनऊ, NOI : आपने वैसे तो बहुत से उत्सव के बारे में जानते होंगे, लेकिन हम आपको एक ऐसे उत्सव के बारे में बताने जा रहे हैं जो गठिया रोग के इलाज, निदान के साथ ही सुखद जीवन के लिए होगा। लखनऊ स्थति राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय व चिकित्सालय के गठिया उपचार एवं उन्नत शोध केंद्र की अनोखी पहल को लकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आदर्श चुनाव आचार संहिता के समापन के साथ ही अगले महीने के अंतिम सप्ताह में उत्सव की तैयारी है। गठिया के रोगियों को नि:शुल्क परामर्श , जांच, एवम औषधियां उपलब्ध होंगी। संयोजक व आयुर्वेद गठिया विभाग के प्रमुख डा. संजीव रस्तोगी ने बताया कि रोगियों को इस दिन गठिया से संबंधित खान-पान, व्यायाम तथा जीवन शैली में आवश्यक बदलाव से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रकाश चंद्र सक्सेना के संयाेजन में उत्सव होगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments